पलपल इंडिया प्रतिनिधि, जबलपुर। जबलपुर पिछले दिनों ग्वालियर में हुई 52 वी राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में जबलपुर के तैराकों ने अपना परचम लहराया। इस प्रतियोगिता के हर चरण में जबलपुर के तैराकों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और गोल्ड समेत 72 मेडल जीते। जबलपुर के तैराकों की टीम जब अच्छा प्रदर्शन कर वापस लौट कर आई तो तैराकों का गर्मजोष स्वागत किया गया। जबलपुर तैराकी संघ के पदाधिकारीयों ने तैराकों की तारीफ कर उनका हौसला बढ़ाया और आगामी प्रतियोगिता के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी।
HIGHLIGHTS