ग्वालियर में MPCL-2024 का आयोजन हो रहा IPL की तर्ज पर!

By: PalPal India News
June 17, 2024

ग्वालियर समाचार – ग्वालियर में MPCL-2024 का आयोजन हो रहा IPL की तर्ज पर!

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। IPL की तर्ज पर मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ग्वालियर में MPCL-2024 का आयोजन करा रहा है। ये टूर्नामेंट ग्वालियर के शंकरपुर में बने नए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार 15 जून से 23 जून तक हो रहा है। शनिवार शाम को सीएम डॉ. मोहन यादव ने नए क्रिकेट स्टेडियम का शुभारंभ किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, बीसीसीआई सचिव जय शाह, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव और ग्वालियर डिविजन क्रिकेट एसोसिएशन (GDCA) के उपाध्यक्ष महान आर्यमन सिंधिया मौजूद रहे।

मध्यप्रदेश क्रिकेट लीग के सभी मैचों में एंट्री फ्री है। आईपीएल की तर्ज पर मैच का लाइव प्रसारण ओटीटी प्लेटफॉर्म जीयो सिनेमा और टीवी चैनल स्पोर्ट्स 18 में हो रहा है
ग्वालियर डिविजन क्रिकेट एसोसिएशन (GDCA) के उपाध्यक्ष महान आर्यमन सिंधिया ने कहा कि मध्यप्रदेश लीग उनके दादा माधवराव सिंधिया का सपना था। उनका क्रिकेट से लगाव पूरी दुनिया जानती है। उन्होंने इस शहर, प्रदेश व देश के क्रिकेट के लिए बहुत कुछ किया। उनका सपना पूरा हो गया टूर्नामेंट का उद्घाटक मैच ग्वालियर चीता और मालवा पैंथर के बीच खेला गया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, बीसीसीआई सचिव जय शाह, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव और ग्वालियर डिविजन क्रिकेट एसोसिएशन (GDCA) के उपाध्यक्ष महान आर्यमन सिंधिया समेत एमपीसीए के कई पदाधिकारियों और आम लोगों ने स्टेडियम में बैठकर मैच का लुत्फ उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *