ग्वालियर: शादी से 4 दिन पहले ही पिता ने बेटी को मारी गोली, हत्या में चचेरे भाई में शामिल

By: PalPal India News
January 15, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। जहाँ एक बाप ने ही अपनी 20 साल बेटी तनु की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने में पिता के साथ लड़की के चचेरे भाई भी थे शामिल ।

जानकारी के मुताबिक़ छात्रा आदर्श नगर महाराजपुरा की रहने वाली थी और 18 जनवरी को उसकी शादी होने वाली थी। घर में तनु की शादी की तैयारियां चल रही थीं। मंगलवार रात करीब 9 बजे अचानक उसके पिता महेश गुस्से से आये और पिस्टल से अपनी बेटी के चेहरे पर गोली मार दी। गोली लगते ही तनु की मौत हो गई। गोली की आवाज सुनते ही परिजन कमरे में पहुंचे तो वहां तनु की लाश खून से सनी पड़ी थी। उसका चेहरा पूरी तरह बिगड़ गया था। बाप पिस्टल लेकर और चचेरा भाई राहुल कट्टा लेकर खड़े था। पुलिस की जानकारी के मुताबिक तनु के पिता महेश सिंह हाइवे पर ढाबा चलाते हैं।

हवा में पिस्टल लहरा रहा था आरोपी

मौके पर घटना की सूचना पड़ोसियों ने पुलिस को दी। जिसके बाद ग्वालियर के एसपी धर्मवीर सिंह और सीएसपी महाराजपुरा मौके पर पहुंचे।  पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया की महेश हवा में पिस्टल लहरा रहा था। किसी तरह पुलिस ने उस पर काबू पाया। दरअसल तनु यह शादी करना नहीं चाहती थी। उसकी मर्जी के बिना यह शादी तय की गई थी।

तनु ने किया था शादी से इन्कार

आरोपी महेश सिंह इस बात से नाराज था की उसकी बेटी यह शादी नहीं करना चाहती थी। उसकी मर्जी के बिना यह शादी तय की गई थी। तनु ने दो दिन पहले एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर डाला था। जिसमें उसने बाताया था कि उसकी यह शादी जबरदस्ती कराई जा रही है। हालंकि यह वीडियो अभी तक पुलिस को नहीं मिला है।

आरोपी पिता गिरफ्तार

सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया है कि वारदात में युवती का चचेरा भाई राहुल भी शामिल है। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चचेरा भाई फरार है। युवती शादी नहीं करना चाहती थी, जिस कारण यह हत्या की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *