पलपल इंडिया प्रतिनिधि,मैहर। मैहर से मानवता को शर्मसार कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। सड़क न होने के कारण एंबुलेंस नसीब नहीं हुई तो परिजन कंधे में लकड़ी के ढोली के सहारे महिला की लाश को घर ले गए। जरासल पन्ना जिले के मेहगांव की रहने वाली आदिवासी महिला को सांप ने काट लिया था। जैसे तैसे यह लोग मैहर के अमदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत्य घोषित कर दिया। तब परिजन शव को घर ले जाना चाहते थे और पूछताछ करने लगे कि कैसे ले जाएं और कोई भी एंबुलेंस जाने को तैयार नहीं थी। घंटो तक इंतजार करना पड़ा,फिर बाद में परिजन डंडे में चादर बंद कर डोली के सहारे शव को घर ले गए। अक्सर इस तरह की तस्वीर हमको देखने को मिलती है और विवश करती हैं क्या इसी डेवलपमेंट को हम अपनाना चाहते हैं।
HIGHLIGHTS