घटेरा अंडर ब्रिज में महिला का हुआ प्रसव,अंडर ब्रिज में जल भराव कीचड़ वर्षों से परेशानी झेल रहे गांव के लोग

By: PalPal India News
September 5, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जिले की जनपद जबेरा की ग्राम पंचायत घटेरा. जहां घटेरा रेलवे स्टेशन के उसपार झुग्गी झोपड़ी मे रहने वाले फूल माली समाज की एक महिला अंडर ब्रिज में भरे पानी कीचड़ से बाहन नही निकलने के कारण पैदल अंडर ब्रिज से निकल रही थी तभी गर्भवती महिला को बीच रास्ते में बच्चे को जन्म देना पड़ा. महिला को पेट में दर्द होने के बाद जब परिजनों को बनवार उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाना था लेकिन पटरी पर मालगाड़ी खड़ी थी जिसके चलते अंडर ब्रिज के नीचे से महिला को उस पार खड़े बाहन तक ले जाना था लेकिन बीच रास्ते में ही महिला की डिलीवरी हो गई. जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अंडर ब्रिज.के नीचे जहां जलभराव कीचड़ के कारण गर्भवती महिला को बीच रास्ते में बच्ची को जन्म देना पड़ा.घटेरा में बने अंडरब्रिज में पानी भरने की समस्या से दर्जनों गांव के हजारों लोग करीब वर्षोँ से परेशान हैं।

रेलवे प्रशासन बार-बार शिकायत के बाद जलभराव से कीचड़ की समस्या खत्म करने का प्रयास नहीं किया जा रहा है। इससे बारिश में गांव के लोगों को रोज परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा स्कूली बच्चों को होती है,और गर्भवती महिला की डिलीवरी अंडर ब्रिज के बीच रास्ते में हो गई और परिजन महिला को स्वास्थ्य केंद्र ले जाने की बजाय घर वापिस ले गए और जब इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग की टीम को लगी तो मौके पर टीम पहुंची और महिला को बनवार उप स्वास्थ्य केंद्र लेकर आती है लेकिन महिला उपस्वास्थ्य केंद्र में भर्ती नही होना चाहती थी और न ही चेकअप के लिए जिला अस्पताल जाना चाहती थी उपस्वास्थ केंद्र में पदस्थ एएनएम श्रीमती शकुंतला शुक्ला के द्वारा पुलिस की मदद ली जाती है और महिला को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया और महिला को जरूरी उपचार दिया हालांकि डिलीवरी के बाद महिला परता और उसकी नवजात दोनों ही सुरक्षित हैं.

बनवार उप स्वास्थ्य केंद्र से जिला चिकित्सालय दमोह रेफर किया गया है जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा रीता चटर्जी का कहना है कि यह महिला तीन दिन पहले ही ललितपुर से घटेरा आई थी,जिसको आशा कार्यकर्त्ता द्वारा चेकअप कराने बोला गया था परंतु महिला ने यहां की संस्था मे चेकअप कराने से मना कर दिया.इसके बाद जब महिला बुधवार को कही जा रही थी, तो अंडर ब्रिज के अंदर ही महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी, तो उसकी दादी ने ही अंडर ब्रिज के अंडर प्रसव करा दिया और महिला एवं नवजात बच्ची को लेकर परिजन वापिस घर चले गये.जैसे ही मीडिया एवं कलेक्टर के माध्यम से जानकारी लगी तो तुरंत स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेजकर महिला एवं नवजात बच्ची को बनवार उप स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां जांच उपरांत नवजात बच्ची पूरी तरह स्वास्थ्य है लेकिन महिला के पेट मे दर्द होने पर उसे तत्काल जिला चिकित्सालय दमोह रिफर किया गया है.

HIGHLIGHTS

  • महिला का बीच रास्ते में हुआ प्रसव
  • घटेरा अंडर ब्रिज में जल भराव कीचड़
  • वर्षों से परेशानी झेल रहे गांव के लोग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *