जबलपुर समाचार – घने जंगलों में की जा रही वन्य प्राणियों की सेवा , आकर्षण महाराज के सानिध्य में चल रहा काम
पलपल इंडिया प्रतिनिधि, जबलपुर।पौराणिक अद्भुत विद्या शोध संस्थान और जबलपुर ब्लड डोनेशन सोसाइटी के द्वारा वन्य प्राणियों की भीषण गर्मी में सेवा घने जंगलों में की जा रही हैं । राष्ट्रीय संत स्वामी आकर्षण महाराज के सानिध्य में यह सेवा कार्य चल रहा है, जिसमें आकर्षण महाराज समस्त परमार्थियो से अपील भी कर रहे हैं कि जिन स्थानों में जल पात्र रखे गए हैं जैसे , इंद्राणा सिद्ध भाटिया, अमझर की घाटी, चूल्हा गोलाई, बंजारी आदि तरफ यदि कोई जाए तो आपने साथ कम से कम दो लीटर पानी लेकर जरुर जाए । इस मौके पर प्रति दिन स्वामि आकर्षण महाराज खुद जाकर वन्य प्राणियों की सेवा कर रहे हैं । इस मौके पर चूल्हा गोलाई पहाड़ी पर की रोकी, रिषभ, चंचल, राजा, गोलू सेन, सौरभ माली , सोहिल हसमी , रविश अरोड़ा, प्रातिक सैनी , अभिषेक माली , दीपक विश्वकर्मा, दीपक दिवेदी , मनीषा बर्मन और आदेश श्रीवास समेत अनेक लोग उपस्थित थे।
HIGHLIGHTS