पलपल इंडिया प्रतिनिधि,गुजरात। गुजरात के भरूच जिले में रेप का शिकार हुई इस मासूम ने सोमवार की शाम दम तोड़ दिया दरअसल गुजरात के भरूच जिले के एक औद्योगिक क्षेत्र में अगवा किए जाने के बाद रेप की शिकार हुई 11 वर्षीय मासूम बच्ची ने जिंदगी और मौत के बीच एक सप्ताह के बाद वडोदरा के सरकारी अस्पताल में सोमवार शाम दम तोड़ दिया। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि रेप में पीड़िता को गंभीर आंतरिक चोट पहुंची थी, जिसके बाद भरूच जिले के औद्योगिक शहर अंकलेश्वर के सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पीड़िता को वडोदरा के एसएसजी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया था। लेकिन बच्ची को दोपहर करीब दो बजे दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। हालांकि, इलाज के बाद उसकी हालत स्थिर हो गई थी, लेकिन शाम करीब 5:15 बजे उसे फिर से दिल का दौरा पड़ा। डॉक्टरों ने उसे तुरंत उपचार दिया, लेकिन शाम 6:15 बजे उसे मृत घोषित कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक पिछले सोमवार 16 दिसंबर को बच्ची अपनी झोपड़ी के पास खेल रही थी, लेकिन तभी औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले एक कर्मचारी ने उसे अकेला पाकर अगवा कर लिया था। वह उसे पास की झाड़ियों में ले गया और उसके साथ रेप किया। इसके बाद आरोपी ने बच्ची को वहीं घायल अवस्था में छोड़ दिया और खुद वहां से फरार हो गया।
इस मामले के एक दिन बाद ही पुलिस अधीक्षक ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। बताया जा रहा है की आरोपी झारखंड का रहने वाला है, गुजरात में वह कम के सिलसिले से आया था और बच्ची को अकेला पाकर उसके साथ इस वारदात को अंजाम देकर वहां से फरार हो गया।