पलपल इंडिया प्रतिनिधि,कानपूर। भारत ने कानपूर टेस्ट मैच को 7 विकेट से जीतकर सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया है। कानपुर टेस्ट में बांग्लादेश को हराते ही टीम इंडिया ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में एक और छलांग मार दी है। जिस मैच में दो दिन लगातार हो रही बारिश के कारण एक भी बॉल का खेल ना हो पाया हो, वहां आखिरी दिन टीम इंडिया ने कमाल कर दिया। इस जीत के साथ ही आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप यानी डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल में टीम इंडिया ने नए शिखर को छू लिया है। और बांग्लादेश को नुकसान उठाना पड़ गया। बांग्लादेश ने अंतिम दिन भारतीय टीम को जीत के लिए 95 रनों का टारगेट दिया था. जिसे भारत ने महज 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया . इस तरह भारत ने सीरीज 2-0 से अपने नाम की.
भारत को कानपुर टेस्ट में जीत के लिए 95 रनों का स्कोर मिला. इसके बाद यशस्वी जायसवाल ने 51 रन बनाए. वहीं पंत के बल्ले से विजयी चौका निकला. विराट कोहली 29 रन बनाये. पांचवें दिन बांग्लादेश की टीम दूसरी पारी में महज 146 रनों पर सिमट गई. इस तरह भारतीय टीम को 95 रनों का टारगेट जीत के लिए मिला था. भारत की ओर से बुमराह, अश्विन और जडेजा को 3-3 विकेट लिए.
कानपुर टेस्ट में भारत के लिए यशस्वी जायसवाल ने दोनों ही पारियों में अर्धशतक लगाए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. जायसवाल की तरफ से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी देखने को मिली. पहली पारी में भारतीय बल्लेबाज ने 51 गेंदों में 12 चौके और 2 छक्कों की मदद से 72 रन स्कोर किए थे. इसके अलावा दूसरी पारी में जायसवाल के बल्ले से 45 गेंदों में 7 चौके और 1 छक्की की मदद से 51 रनों की पारी निकली.