घर में आग लगने से दो सिलेंडरों में ब्लास्ट,जबलपुर का सुभाष नगर इलाका दहला

By: PalPal India News
October 28, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर में एक सूने मकान में भीषण आग लग गई। इससे घर में रखे गैस सिलेंडर में एक के बाद एक दो बार जोरदार ब्लास्ट हुआ। जिसके चलते पूरा इलाका दहल गया। घटना रांझी थाना के सुभाष नगर में सोमवार की तड़के सुबह करीब साढ़े चार बजे की है। धमाके की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। सकरी गालियों में मकान होने के कारण दमकल की टीम कड़ी मशक्कत के बाद मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया घर में रखी गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो चुकी थी।

सुभाष नगर निवासी कृष्णा मोहले अपने परिवार के साथ रिश्तेदारी में कटनी गए थे। घर पर ताला लगा था। मंगलवार को लौटकर आना था। सोमवार की सुबह अचानक ही आग लगते ही पड़ोसियों ने पुलिस और दमकल की टीम सहित घर मालिक को सूचना दी। सुबह 9 बजे परिवार वापस कटनी से जबलपुर पहुंचा तो देखा कि घर में रखा सामान टीवी, फ्रिज, कपड़े, बर्तन सभी जल गए थे। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है। घर सूना होने के कारण अंदर ही अंदर आग बढ़ती चली गई और किसी को जानकारी नहीं लगी।

HIGHLIGHTS

  • घर में आग लगने से दो सिलेंडरों में ब्लास्ट
  • जबलपुर का सुभाष नगर इलाका दहला
  • गृहस्थी का सामान जलकर खाक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *