घर में घुसा सात फीट लंबा अजगर, गजेंद्र दुबे ने किया अजगर का रेस्क्यू

By: PalPal India News
June 19, 2024

जबलपुर समाचार – घर में घुसा सात फीट लंबा अजगर, गजेंद्र दुबे ने किया अजगर का रेस्क्यू

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर जबलपुर तिलवारा के शास्त्री नगर स्थित अवनि विहार कालोनी में रहने वाले प्रीतम सिंह कुलस्ते के घर में आज सुबह पांच बजे जब उनकी बेटी वर्षा मार्निंग वॉक करने घर से बाहर निकल रही थी कि उसने देखा कि मैन गेट से एक बड़ा भारी अजगर  घर के अंदर आकर मिट्टी की आलमारी में जाकर बैठ गया उसने  घर में परिजनों को सांप के बारे में बताया तो सभी के होश उड़ गए इसकी सूचना परिजनों  ने रैस्क्यू स्क्वाड वन विभाग को दी जहां से सर्प विशेषज्ञ गजेंद्र दुबे को सूचित किया गया। मौके पर पहुंचे सर्प विशेषज्ञ गजेंद्र दुबे ने रैस्क्यू करते हुए अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। गजेंद्र दुबे के अनुसार पकड़ा गया सांप अजगर है और वैज्ञानिक नाम राक पायथन है।जो कि पहाड़ी और मिट्टी वाले स्थान पर पाया जाता है।ये ज़हरीला नहीं होता है परंतु अगर एक बार अपने शिकार को जकड़ लेता है तो दम घोंट देता है।

HIGHLIGHTS

  • सुबह पांच बजे घर में घुसा सात फीट लंबा अजगर।
  • सुबह पांच बजे घर में घुसा सात फीट लंबा अजगर।
  • सर्प विशेषज्ञ गजेंद्र दुबे ने किया अजगर का रेस्क्यू।
  • अजगर को देखकर उड़े लोगों के होश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *