पलपल इंडिया प्रतिनिधि जबलपुर। मानसून के आते ही पहली बार हुई झमाझम बारिश में शहर के कुछ हिस्से जलमग्न होते नजर आ रहे है पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतरगत आने वाले चंदन कालोनी, गंगानगर, परशुराम चौक,शास्त्री नगर, धनवंतरी नगर के और कृषि उपज मंडी, जगदंबा कालोनी, संगम कालोनी, विजय नगर लमती सहित अन्य क्षेत्र की सड़कें जलमग्न हो गई है ।
जबलपुर शहर में हुई मूसलाधार बारिश के चलते पश्चिम विधानसभा के गंगानगर और उसके आसपास के क्षेत्र में जलप्लावन के चलते सड़को और लोगो के घरों में पानी भरने की खबर लगते ही प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे उन्होंने घुटनों तक भरे पानी में क्षेत्र का जायजा लिया और स्थानीय लोगो से चर्चा की साथ ही अधिकारियो को पानी निकासी की व्यवस्था बनाने निर्देशित किया।