घुसपैठिये रोहिंग्या मुस्लिम समझकर ग्रामीणो ने पीटा, निकले हिन्दू हाटपिपल्या के देवगढ़ की घटना

By: PalPal India News
September 13, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,देवास। 12 सितंबर की शाम को थाना हाटपीपल्‍या देवास के ग्राम देवगढ़ में दो साधु के वेश में व्यक्तियों को ग्रामीणों द्वारा भिक्षा मांगते पकड़ा गया। जिन्होंने नाम पूछते पर अपना नाम रोहित और दीपक बताया ग्रामीणों द्वारा रोहिंग्या मुसलमान की शंका होने पर 100 डायल कर पुलिस को बुलाया गया। 100 डायल द्वारा दोनों व्यक्तियों को थाना ले जाकर वहां पूछताछ की। दोनों व्यक्तियों का नाम रोहित जोगी एवं दीपक जोगी बताया जा रहा है। दोनो ग्राम महुआबोझ जिला अमेठी उत्तर प्रदेश का होना बताया गया। दोनों युवक गांव-गांव जाकर भीख मांगकर जीवन व्यापन करने वाले समुदाय के पाये गये है। वर्तमान में इनका डेरा थाना खुड़ेल इन्‍दौर क्षेत्रान्‍तर्गत आठ मील नामक जगह पर बताया गया है।

जहां तस्दीक हेतु थाने से दो पुलिसकर्मियों प्रआर महेंद्रसिंह गौतम एवं सैनिक जालम सिंह को रवाना किया गया था। तस्दीक करने पर वह अपने परिवारजन बच्चे बीबी एवं अन्य परिजन वहीं पर मौजूद मिले। थाना खुड़ेल में भी जिनकी आधार कार्ड की फोटोकॉपी जमा पाई गई। थाना हाटपीपल्‍या देवास की जांच में इनके द्वारा संदेहास्‍पद गतिविधि परिलक्षित नही पाई गई एवं तस्दीक करने पर दोनो व्‍यक्ति अन्‍य समुदाय के नही पाया गये। हिंदू धर्म से संबंधित होकर जोगी समाज के हैं। दोनों के वीडियो वायरल होने पर इस तरह की भ्रामक अफवाह फैलाने वालों पर वैधानिक करने की बात पुलिस द्वारा की गई है।

HIGHLIGHTS

  • घुसपैठिये रोहिंग्या मुस्लिम समझकर ग्रामीणो ने पीटा, निकले हिन्दू।
  • हाटपिपल्या के देवगढ़ की बताई जा रही घटना।
  • साधु के वेश में थे दोनों युवक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *