जबलपुर समाचार – घोड़ा अस्पताल के पास युवक पर दो अज्ञात लोगों ने किया हमला , घटना का विडियो भी सामने आया।
पलपल इंडिया प्रतिनिधि, जबलपुर । ओमती थाना क्षेत्र के घोड़ा अस्पताल के पास प्रिंस जायसवाल नाम के एक युवक पर दो अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। जिसमें उसे गंभीर चोटें आई हैं। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें हमलावर प्रिंस जायसवाल पर हमला करते हुए दिख रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि प्रिंस जायसवाल अस्पताल में भर्ती था लेकिन अब अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुका है और घर पर है उसकी तरफ से की गई रिपोर्ट में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है जिनकी तलाश की जा रही है।
HIGHLIGHTS