चरगंवा में छात्रा की हत्या करने वाले आरोपी ने की खुदकुशी,जंगल में पुलिस को मिली आरोपी की लाश

By: PalPal India News
July 6, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर में छात्रा की हत्या कर भागे आरोपी का शव शनिवार सुबह जंगल में मिला। करीब ही जहर का पैकेट पड़ा हुआ था। 4 जून की शाम 16 साल की छात्रा घर में थी। आरोपी उसे चाकू मारकर भागा था। शुरुआती जांच में यही माना जा रहा है कि आरोपी ने सुसाइड किया है। आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। हम आपको बता दे कि घटना चरगंवा थाने के क्लोन गांव की है। छात्रा यहां अपने नाना-नानी के घर रहकर सरकारी स्कूल में पढ़ाई कर रही थी। इसी साल उसने 11वीं में एडमिशन लिया था। आरोपी यशवंत उर्फ ईसू पटेल भी क्लोन गांव का ही रहने वाला था। पुलिस को अब तक की जांच में पता चला है कि छात्रा से ईसू एकतरफा प्यार करता था। छात्रा ने उसके नंबर को ब्लॉक कर दिया था। गुरुवार शाम से पुलिस उसे तलाश रही थी। पड़ोसी जिले सिवनी पुलिस से भी मदद ली गई। शुक्रवार से एएसपी सोनाली दुबे के नेतृत्व में 40 पुलिस जवानों की टीम चरगंवा और सिवनी से लगे जंगल में सर्च कर रही थी। आज सुबह चरगंवा थाना प्रभारी और उनकी टीम को कुड़ारी पिपरिया के जंगल में पहाड़ के नीचे ईसू का शव मिला।

HIGHLIGHTS

  • छात्रा की हत्या करने वाले आरोपी ने की खुदकुशी
  • चरगंवा में छात्रा की हत्या करने वाले आरोपी ने की खुदकुशी
  • जंगल में पुलिस को मिली इशू पटेल की लाश
  • आरोपी ने जहर खाकर किया सुसाइड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *