चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान प्लेटफार्म और ट्रेन के गैप के बीच फंसे पति-पत्नी,आरपीएफ आरक्षक ने यात्रियों की मदद से बचाई जान! देखे विडियो

By: PalPal India News
September 16, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,प्रयागराज। प्रयागराज जंक्शन का एक वीडियो वायरल हो रहा है वीडियो में देखा जा सकता है कि चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान पति-पत्नी प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच के गैप में फंस गए जैसे ही दो लोगों को फंसा हुआ देखा आरपीएफ के हेड कांस्टेबल धीरेंद्र प्रताप यादव ने यात्रियों की मदद से दंपती को बचाया. जिससे उनकी जान बच गई हालांकि दंपति को हल्की चोटें आई हैं.

हर रोज ट्रेन हादशा होने के बाद भी लोग नहीं सुधर रहे बल्कि और भी ज्यादा लापरवाही कर रहे है ऐसा ही एक हादशा एक दंपती के साथ प्रयागराज में हुआ. जहाँ चलती ट्रेन में चढ़ने जा रहे पति-पत्नी का पैर फिसलने से वो दोनों ट्रेन के बीच गैप में फस गए. हालाकिं लोगों ने जैसे ही उन्हें देखा बचाने की कोशिस भी की और आरपीएफ के हेड हेड कांस्टेबल को बताया जिसके बाद हेड कांस्टेबल ने यात्रियों की मदद से उन्हें बचा लिया.

  • प्लेटफार्म और ट्रेन के गैप के बीच फंसे पति-पत्नी.
  • चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान हादसा.
  • आरपीएफ आरक्षक ने यात्रियों की मदद से बचाई जान.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *