चलती हुई इलेक्ट्रिक कार में आग लगने से हड़कंप, चालक ने कूदकर बचाई अपनी जान

By: PalPal India News
September 12, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,देवास। देवास में बुधवार शहर के इंदौर भोपाल बायपास स्थित शंकरगढ़ पहाड़ी के समीप एक इलेक्ट्रॉनिक कार में अचानक आग लग गई। आग लगते ही चालक अपनी सूझबूझ से समय पर कार से बाहर निकल गया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया लेकिन इसके पहले कार पुरी तरह से जलकर खाक हो चुकी थी। आग लगने के बाद कार में एक धमाका भी हुआ। प्रारंभिक जांच में कार में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।

कार चालक पंकज कुमार विजयवर्गीय ने बताया कि मैं इसी क्षेत्र में किसी से मिलने आया था अचानक कार में पीछे से आग लगी और पीछे का शीशा टूट गया। उसके बाद में कार से बाहर निकल गया। महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कार ईटू थी। वर्ष 2018 में खरीदी थी। नगर निगम के फायर डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने बताया कि बायपास पर कंट्रोल रुम से आग लगने की सूचना मिली थी। एक दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। कार में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी थी। कार में चालक सवार था जो समय पर उतर गया था।

HIGHLIGHTS

  • चलती हुई इलेक्ट्रिक कार में आग लगने से हड़कंप
  • इंदौर भोपाल बायपास स्थित शंकरगढ़ पहाड़ी के समीप हादसा
  • चालक ने कूदकर बचाई अपनी जान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *