चश्मे में छिपे कैमरे से ले रहा था राम मंदिर की तस्वीरें, हुआ गिरफ्तार

By: PalPal India News
January 7, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। यूपी के अयोध्या में यहां राम जन्मभूमि परिसर से एक युवक को हिरासत में लिया गया है। इस युवक के चश्मे में कैमरा लगा हुआ था जिससे वह इस कैमरे के जरिए राम जन्मभूमि परिसर की तस्वीरें क्लिक कर रहा था। आरोपी युवक वडोदरा का निवासी जयकुमार  है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। इस युवक के चश्मे में कैमरा लगा हुआ था। इस कैमरे से युवक राम जन्मभूमि परिसर में फोटो क्लिक कर रहा था।

घटना कल देर शाम की बताई जा रही है। जहाँ मौके पर मौजूद सुरक्षाबलों ने शक के आधार पर चश्मे की जांच की और चश्में में कैमरा पाया गया। पकड़े गए युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है। खुफिया एजेंट जांच में जुट गए हैं। सुरक्षा को लेकर जवान अलर्ट है

यूपी के अयोध्या में स्थित राम मंदिर के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा होती है। ऐसे में श्रद्धालुओं और मंदिर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस अलर्ट मोड में रहती है। हालही में खबर सामने आई थी कि यहां श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखने के लिए तमाम इंतजाम किए जा रहे हैं। खबर ये थी कि राम मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लिफ्ट लगाई जाएंगी। ऐसा करने से श्रद्धालुओं को पहली मंजिल पर चढ़ने के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *