जबलपुर समाचार – चाकू मारकर महिला से सोने की चेन और कान की बाली लूटी
पलपल इंडिया प्रतिनिधि जबलपुर। शहर में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि वे अब भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी लूट की घटनाओं को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे ही घटना साक्षी देवी के साथ हुई साक्षी देवी भानतलैया में बड़ी खेरमाई के दर्शन करके निकली और पास में स्थित नर्मदा मैदान पहुंची तभी एक ही युवक उनका बैग झपटने लगा उन्होंने जब इसका विरोध किया तो उस युवक ने चाकू निकाला और चाकू से साक्षी देवी के ऊपर 6,7 वार कर दिए। जिसमें वह बुरी तरह जख्मी हो गई। उसके बाद आरोपी सोने की चेन और कान की एक बाली लेकर भाग गया घायल महिला को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
HIGHLIGHTS