चाकू से गोदकर युवक की हत्या, लार्डगंज थाना क्षेत्र में सनसनी

By: PalPal India News
November 5, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। लार्डगंज थाना क्षेत्र में हुई हत्या की वारदात से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि मृतक राजेंद्र केसरवानी का अमन से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद अमन ने अपने तीन और दोस्तों को बुला लिया और राजेंद्र केसरवानी पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में राजेंद्र केसरवानी बुरी तरह घायल हो गए और अस्पताल ले जाते वक्त उन्होंने दम तोड़ दिया। राजेंद्र केसरवानी की मौत के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है वहीं दो आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं।

HIGHLIGHTS

  • राजेंद्र केसरवानी की चाकू से गोदकर हत्या।
  • लार्डगंज थाना क्षेत्र में हत्या से सनसनी।
  • दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *