चाचा ने अपनी पत्नी और बेटे के साथ मिलकर भतीजे को मौत के घाट उतारा
पलपल इंडिया प्रतिनिधि जबलपुर। जबलपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक चाचा ने अपने ही भतीजे की धारदार हथियार से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना शहपुरा थाना क्षेत्र के उमरिया गांव की है। जहां बीती देर रात हत्या की इस पूरी वारदात को अंजाम दिया गया है। आरोपी लेखराम पटेल उसकी पत्नी और उसका नाबालिग बेटा है। जिन्होंने राकेश सिंह को धारदार हथियार से मौत की नींद सुला दिया पुलिस ने बताया की मृतक राकेश सिंह ने आरोपी लेखराम के पत्नी यानी अपनी चाची से छेड़छाड़ की थी जिसकी वजह से ये घटना हुई। महिला और उसके बेटे को पुलिस ने पकड़ लिया है लेकिन लेखराम फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।
HIGHLIGHTS