चित्रकूट में छात्रा की चाकू गोद कर हत्या,घर में खून से लथपथ मिला शव

By: PalPal India News
November 16, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनधि। चित्रकूट में शुक्रवार की शाम को 13 वर्षीय छात्रा की घर के अंदर चाकू गोद कर हत्या कर दी गई। वारदात के समय छात्रा घर में अकेली थी। बेटी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई। घटना कर्वी कोतवाली क्षेत्र के बनवारीपुर की है।

यहां के रहने वाले शिवनरेश अग्रहरि गल्ले के व्यापारी हैं। रोजाना की तरह आज भी अपने काम से बाहर गए हुए थे। परिवार के अन्य सदस्य भी घर पर नहीं थे। इसी बीच अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर उनकी बेटी मुस्कान की चाकू से गोदकर हत्या कर दी और फरार हो गए।
घर में खून से लथपथ पड़ी थी बेटी शाम को परिजन घर लौटे तो घर के अंदर का मंजर देख उनके होश उड़ गए। मुस्कान को खून से लथपथ देख परिजन चीखने लगे और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर कर्वी कोतवाली प्रभारी उपेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाया और जल्द से जल्द हत्यारों की पहचान कर पकड़ने का आश्वासन दिया। इस हत्या से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस हत्यारों का सुराग ढूंढने के लिए इलाके में पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

HIGHLIGHTS

  • चित्रकूट में छात्रा की चाकू गोद कर हत्या
  • घर में खून से लथपथ मिला शव
  • परिजन बोले- अकेली थी बेटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *