चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का ऐलान, रोहित शर्मा सम्हालेंगे भारतीय टीम की कप्तानी

By: PalPal India News
January 18, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है. इस टीम की कप्तानी के लिए रोहित शर्मा को चुना गया है. टीम में जसप्रीत बुमराह, विराट कोहली भी शामिल हैं. वहीं, शुभमन गिल को उपकप्तानी दी गई है. विराट कोहली की भी टीम में मौका मिला है वहीं, तेज गेंदबाजी जसप्रीत बुमराह भी 15 सदस्यीय टीम में शामिल किए गए हैं. टीम 12 जनवरी को ही आनी थी लेकिन बीसीसीआई ने आईसीसी से कुछ दिनों का और समय मांगा था.

वहीं, घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले श्रेयस अय्यर की टीम में वापसी हुई है. अय्यर ने हाल के दिनों में घरेलू क्रिकेट में खूब रन बनाए हैं. टीम में ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल को भी मौका दिया गया है. बता दें कि पाकिस्तान ही इस टूर्नामेंट का मेजबान है लेकिन भारत अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा. बीसीसीआई ने पहले ही यह कह दिया था कि वह अपने प्लेयर्स को पाकिस्तान नहीं भेजेंगे. ऐसे में आईसीसी को इस टूर्नामेंट के लिए हाइब्रिड मॉडल का रुख अपनाना पड़ा.

आपको बता दे टीम इंडिया टूर्नामेंट की शुरुआत बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले से करेगी. भारत अपना पहला मैच 20 फरवरी को खेलेगा. इसके बाद टीम इंडिया को पाकिस्तान से भिड़ना है. 2 मार्च को भारत को ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच खेलना है. अगर भारत दूसरे सेमीफाइनल में पहुंचता है तो वेन्यू लाहौर से बदलकर दुबई कर दिया जाएगा.

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत की टीम:  रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या , अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह,  मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत और जडेजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *