पलपल इंडिया प्रतिनधि। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज 22 नवंबर से होने वाला है ऐसे में हम सबके चहेते भारत के नंबर 1 खिलाडी विराट कोहली एक चोट से जूझ रहे हैं और इसके बावजूद वो खेल रहे हैं.
जी हाँ विराट बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले इंडिया बनाम इंडिया ए सिम्यूलेशन मैच में खेलते हुए नजर आए हैं. मगर इसी बीच उनकी चोट की अफवाह चिंता का बिषय बन गई है. क्यूंकि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 के आयोजन में एक सप्ताह भी नहीं बचा है, ऐसे में विराट की चोट की संभावना भी टीम इंडिया पर मानसिक दबाव डाल सकती है. एक रिपोर्ट में विराट के चोटिल होने का दावा किया गया है, लेकिन चोट का कारण अभी तक उजागर नहीं हुआ है. बता दें कि भारत – ऑस्ट्रेलिया का पहला टेस्ट 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा.
एक ऑस्ट्रेलियाई मीडिया चैनल ने दावा किया है की गुरुवार के दिन विराट कोहली को कुछ स्कैन करवाने पड़े, लेकिन इसकी वजह सामने नहीं आई है. अच्छी खबर यह है कि कोहली ने यदि कोई जांच करवाई भी है तो भी उन्हें शुक्रवार को सिम्यूलेशन मैच में खेलते देखा गया.
कयाश ये भी लगाये जा रहे है की अगर विराट कोहली चोट के बावजूद खेलते रहे तो उन्हें और टीम इंडिया दोनों को बड़ा नुकसान हो सकता है. विराट कोहली अगर पूरी तरह फिट नहीं रहे तो ऑस्ट्रेलिया में उनका बड़ी पारी खेलना बेहद मुश्किल होगा और अगर उनकी चोट बढ़ गई तो वो टेस्ट सीरीज से भी बाहर हो सकते हैं, जो टीम इंडिया और विराट के फैन कतई नहीं चाहेंगे. विराट कोहली का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया में कमाल है. ये खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया में 8 टेस्ट सेंचुरी लगा चुका है. ऐसे में टीम इंडिया चाहेगी कि ये खिलाड़ी आने वाली सीरीज में ऐसा ही प्रदर्शन करे.
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में विराट कोहली का चलना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से बाहर होने की कगार पर खड़ी है. यदि उसे बिना किसी पर निर्भर रहे फाइनल में जाना है तो पांच मैचों की सीरीज में कम से कम चार जीत दर्ज करनी होंगी. कोहली अब तक बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 42 पारियों में 1,979 रन बना चुके हैं. इस सीरीज के इतिहास में उनके नाम 8 शतक और पांच फिफ्टी भी हैं.