चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार,30 लाख का सामान जब्त

By: PalPal India News
June 26, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर लगातार हो रही चोरियों की वारदातों से परेशान पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है माधोताल पुलिस ने एक चोर गिरोह का पर्दाफाश कर तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से सोने चांदी के जेवर समेत करीब 30 लख रुपए का मशरूका बरामद किया है अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना ने पत्रकार वार्ता में बताया कि राहुल पटेल विनोद केवट और आकाश केवट को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ करने पर उन्होंने चोरी की 9 वारदातों को करना कबूल किया है इनके पास से चोरी किए गए सोने चांदी के जेवर और नगदी भी बरामद की गई है उन्होंने बताया कि चोर गिरोह के ये सदस्य दिन में सूने मकानो की रेकी किया करते थे और फिर योजना बनाकर रात में वारदातों को अंजाम दिया करते थे आरोपियों के पास से घरों का ताला तोड़ने में उपयोग की जाने वाली लोहे की रॉड और अन्य सामान भी बरामद किया गया है

HIGHLIGHTS

  • तीन चोर गिरफ्तार,की नौ वारदातें,30 लाख का सामान जब्त
  • चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
  • करीब 30 लाख रुपए का मशरूका बरामद
  • सूने घरों की रेकी कर देते थे वारदात को अंजाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *