चौरई में कांग्रेस पर बरसी स्मृति ईरानी:भाजपा सरकार की योजनाओं का किया बखान, कहा- सोनिया की रिमोट कंट्रोल की सरकार में 1250 ₹ में मिलता था सिलेंडर

By: PalPal India News
November 8, 2023

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आज चौरई पहुंची, जहां उन्होंने गुड़ मंडी में भाजपा प्रत्याशी लखन वर्मा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार की उपलब्धि गिनाई, वहीं उन्होंने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। यहां आयोजित आमसभा में कहा कि जब केंद्र में सोनिया गांधी रिमोट कंट्रोल से सरकार चलाती थी।

उस समय 1250 रुपए में सिलेंडर मिलता था, उन्होंने कहा कि उनकी रिमोट कंट्रोल वाली सरकार में  महंगाई आसमान छू रही थी । केंद्रीय मंत्री ने भाजपा की अच्छाईयों पर खास नजर डाली और कहा कि भाजपा सरकार सदा से ही कार्यरत रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *