पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। 7 और 8 नवंबर को शहर में 50 से ज्यादा स्थानों पर होने वाली छठ पूजा को लेकर नगर निगम तैयारी में जुट गया है। इसे लेकर सोमवार को मेयर इन काउंसिल की बैठक बुलाई गई। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू की अध्यक्षता में हुई MIC की बैठक में साफ सफाई चेंजिंग रूम फायर ब्रिगेड पेयजल और अन्य सुविधाओं पर चर्चा की गई और छठ पूजा के स्थान पर किसी भी तरह की कोई कमी ना रहने देने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।
HIGHLIGHTS