पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। छतरपुर में एक समुदाय को लेकर किसी शख्स के आपत्तिजनक कमेंट से नाराज लोगों ने बुधवार शाम को सिटी कोतवाली पर पथराव कर दिया। भीड़ ने पहले नारेबाजी की। फिर देखते ही देखते पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसमें थाना प्रभारी अरविंद कुंजर, आरक्षक भूपेंद्र प्रजापति और एडीएम के गनमैन राजेंद्र चढ़ार घायल हो गए। TI की हालत गंभीर है, जिनका ICU में इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही कलेक्टर पार्थ जायसवाल और एसपी अगम जैन अस्पताल पहुंचे। इधर, इस मामले में पुलिस ने करीब 30 लोगों को पूछताछ के लिए पकड़ा है। इनमें कुछ महिलाएं भी हैं।
दरअसल, बुधवार शाम करीब 5 बजे थाने में शिकायती आवदेन लेकर पहुंचे थे। धीरे-धीरे और लोग जमा होते गए। सभी थाने के बाहर खड़े होकर नारेबाजी करने लगे। इस दौरान भीड़ में कुछ लोग पुलिस को हथियार और हाथ में पत्थर लिए नजर आए। पुलिस ने मेन गेट बंद कर दिया। मेन गेट के बंद होते ही भीड़ ने और जोर से नारेबाजी शुरू कर दी। कुछ पुलिसकर्मी उन्हें शांत करवाने बाउंड्री वाल पर चढ़े। वे उन्हें शांत रहने की बात कहते रहे। टीआई अरविंद कुंजर भी आवेदन लेने थाने से बाहर निकले। वे मेन गेट पर पहुंचे ही थे कि भीड़ में आए लोग विवाद करने लगे। बाहर से पथराव शुरू हो गया। बांउड्रीवॉल पर खड़े जवान कूदकर थाने के अंदर भागे। टीआई ने भी खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन पत्थरबाजी में वे और पुलिसकर्मी पत्थर लगने से घायल हो गए। टीआई को सिर, हाथ, पैर और सीने में पत्थर लगे हैं। जानकारी के मुताबिक भीड़ में से किसी ने उन पर चाकू से वार किया। वे अचानक मुड़े और चाकू देखकर उसे पकड़ने की कोशिश की, जिससे चाकू हाथ में घुस गया।
HIGHLIGHTS