छतीसगढ़ समाचार – पहले ही बैच में 64 बच्चों ने किया नीट क्वालीफाई

By: PalPal India News
June 8, 2024

ज्ञानगुड़ी के पहले बैच के 64 बच्चे एक साथ नीट क्वालीफाई किया है। छग में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के गरीब किसानों के बच्चों के लिए निश्शुल्क ज्ञानगुड़ी कोचिंग सेंटर से कोचिंग की शुरुआत की गई है।

पलपल इंडिया प्रतिनिधि, जबलपुर। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के गरीब किसानों के बच्चों ने मुख्यमंत्री, विधायक, कलेक्टर और कमिश्नर को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर बच्चों के साथ प्रभारी अलेक्जेंडर चेरियन, श्रीनिवास राव, मनीष श्रीवास्तव, संजीव विश्वास, देवेश पानीग्रही को शुक्रवार को कलेक्टर बस्तर के साथ एस पी बस्तर शलभ सिन्हा, सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सर्वे ने भी बधाई दी ।

बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित जिला समेत ग्रामीण अंचल के मजदूर किसान के सपने को ज्ञानगुड़ी साकार कर रही है। ज्ञानगुड़ी कोचिंग सेंटर से निश्शुल्क कोचिंग लेकर 64 बच्चों ने नीट क्वालीफाई किया है। जगदलपुर बस्तर से नक्सल प्रभावित मटेनार, जिला दंतेवाड़ा, सुकमा, नारायणपुर, कोंडागांव, बीजापुर के बच्चों ने नीट क्वालीफाई कर डॉक्टर बनने का सपना पूरा किया है। बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम के. निर्देशन में संचालित ये कोंचिग संचालित की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *