पलपल इंडिया प्रतिनिधि। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बड़ा नक्सली हमला हुआ है। IED ब्लास्ट हुआ, जिसमें 9 जवान शहीद हो गए जिसमें दंतेवाड़ा DRG के 8 जवान और एक ड्राइवर शहीद हो गए है। जानकारी के मुताबिक, नक्सिलियों ने जाल बिछा रखा था, जैसे ही सुरक्षाबलों को काफिला गुजरा IED ब्लास्ट हो गया। इस हमले में 9 जवानों के शहीद होने की खबर सामने आ रही है, जिसमें 8 DRG जवान और एक ड्राइवर शामिल हैं। बताया जा रहा रहा कि कुटरु मार्ग पर जवानों के वाहन को IED ब्लास्ट कर उड़ा दिया गया है।
जानकारी दे दें कि इससे पहले नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिलों की सीमा पर दक्षिण अबूझमाड़ के एक जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच शनिवार शाम को मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ के बाद रविवार को 4 नक्सलियों के शव बरामद हुए थे। वहीं जारी अभियान के दौरान सोमवार को एक अन्य नक्सली का शव बरामद किया गया। अधिकारियों ने बताया था कि मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़कर 5 हो गई, जिसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।