पलपल इंडिया प्रतिनिधि,छतीसगढ़। छत्तीसगढ़-तेलंगाना के सीमावर्ती इलाके में सुरक्षा बल के जवानों को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षा बल के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ में छह नक्सलियों के मारे जाने की खबर आ रही है। वहीँ बताया जा रहा है की इस मुठभेड़ में एक पुलिस जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।
छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई लगातार जारी है। खबरों के अनुसार मुठभेड़ में सुरक्षा बल के जवानों को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले की सरहद से लगे तेलंगाना के भद्रादीकोठागुडम जिला और पिनपाका मंडल करकागुडम के जंगल में गुरूवार तड़के छत्तीसगढ़ से तेलंगाना भाग रहे नक्सलियों से ग्रेहाउंडस के जवानों से मुठभेड़ हुई। बताया जा रहा ही की मुठभेड़ में छह हार्डकोर नक्सली मारे गए हैं।जहाँ नक्सली मारे गए वहा से हथियार व विस्फोटक सामग्री भी बरामद किया गया है। वहीं दो जवानों के घायल होने की खबर भी आई है। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ कमांडर लक्ष्मण समेत अन्य नक्सली जंगल के रास्ते तेलंगाना की ओर जा रहे थे। जैसे ही स्थानीय पुलिस और ग्रेहाउंड फोर्स सूचना मिली पुलिस और फ़ोर्स ने नक्सलियों को घेर लिया। जिसके बाद दोनों तरफ से भीषण गोलीबारी हुई। इस मुठभेड़ में जहां छह नक्सली ढेर हो गए हैं वहीं तेलंगाना पुलिस के दो जवान भी घायल हुए हैं। इनमें से एक जवान की हालत गंभीर है। घायल जवानों को भद्राचलम के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त कुंजा विरैया, तुलसी, शुक्र, चालो, दुर्गेश व कोटो के रूप में की गई है।
ऑपरेशन एसपी पंकज परितोष ने बताया है कि पुलिस के बढ़ते दबाव से नक्सलियों के छत्तीसगढ़ से भाग कर तेलंगाना आने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद ग्रेहाउंड फॉर्स के जवानों ने नक्सलियों की तलाशी के लिए अभियान चलाया।