पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जगदंबा कॉलोनी स्थित भंडारी बाबा उद्यान में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में विधायक अभिलाष पांडे और पार्षद कमलेश अग्रवाल की मौजूदगी में कॉलोनी के लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और आजादी की सालगिरह का जश्न मनाया। इस मौके पर शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी गई। इस दौरान विधायक अभिलाष पांडे और पार्षद कमलेश अग्रवाल ने कई घोषणाएं भी की इस कार्यक्रम में पल-पल इंडिया न्यूज़ के मार्केटिंग प्रमुख प्रकाश तिवारी भी मौजूद रहे
HIGHLIGHTS