पलपल इंडिया प्रतिनिधि, जबलपुर। जबलपुर पुलिस के पास अपराध और अपराधियों से ज्यादा शिकायतें घरेलू विवाद की आ रही है। सास बहू के झगड़े अब घर की चार दिवारी से निकलकर पुलिस तक पहुंच रहे हैं। यही वजह है कि मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई में सबसे ज्यादा मामले घरेलू विवाद के ही सामने आए। शहर और ग्रामीण क्षेत्र से आए शिकायतकर्ताओं ने अपनी शिकायत पुलिस अधिकारियों से की और कार्यवाही की मांग की पुलिस के अधिकारियों ने संबंधित अधिकारी को शिकायत कार्यवाही के लिए दी है और 7 दिन का वक्त दिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा का कहना है की जनसुनवाई में मारपीट चोरी और अन्य अपराधों के आवेदन तो पहुंच ही रहे हैं लेकिन सबसे ज्यादा संख्या घरेलू विवाद वाले आवेदनों की है।
HIGHLIGHTS