पलपल इंडिया प्रतिनिधि,दमोह। मध्यप्रदेश के दमोह में एक 12 साल की लड़की अपने चचेरे भाई के घर जन्मदिन की पार्टी में जा रही थी तभी उसके परिचित ने अपने 2 साथियों की मदद से उसे रास्ते से उठा लिया और तीनों ने उसके साथ गैंगरेप किया। इस घटना की जानकारी पुलिस द्वारा शनिवार को दी गई पुलिस ने बताया की दमोह में जन्मदिन की पार्टी में जा रही 12 साल की एक लड़की के साथ तीन लोगों ने कथित तौर पर गैंगरेप किया। पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना गुरुवार शाम को हुई थी। आरोपियों की तलाश जारी है।
दमोह देहात पुलिस थाने के प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि बच्ची अपने चचेरे भाई के घर अकेले जन्मदिन की पार्टी में जा रही थी, तभी उसके एक परिचित ने उसे कथित तौर पर रोक लिया और अपने 2 साथियों के साथ मिलकर जबरन कार में बैठा लिया। तीनों ने बच्ची को तालाब के पास सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि आरोपियों के चंगुल से छूटकर लड़की किसी तरह घर पहुंची और अपने परिवार के सदस्यों को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी।