जबलपुर एक ही जमीन के कई मालिक, पर मकान किसी और का! जाने पूरी खबर

By: PalPal India News
September 9, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर।  जबलपुर में जहां तीन आरोपितों ने मिलकर एक ही जमीन कई लोगो को बेच कर धोका धडी को अंजाम दिया है। बिरसिंहपुर पन्ना निवासी ने परसवाड़ा में जमीन लेने की बात कही। सौदा तीन लाख रुपये में हुआ। सौदे की पूरी रकम के अलावा 10 हजार रुपये अतिरिक्त लिए। जब मामले की शिकायत पीडि़तों ने पुलिस से की।  पुलिस ने जांच के बाद लाल बिल्डिंग पुरवा निवासी अभिषेक तिवारी, गौतम गंज निवासी बलराम पांडे और सम्राट पांडे के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। तीनों ने जल्द ही लोगो को नामांतरण करा जमीन उसके नाम करने की बात कही, लेकिन वे उसे टालते रहे। और जमीन भी नहीं दी।

पुलिस ने बताया कि बिरसिंहपुर पन्ना निवासी राकेश कुमार कुशवाहा की मुलाकात वर्ष 2018 में अभिषेक तिवारी, सम्राट पांडे और बलराम से हुई थी जिसके बाद  उसने तीनों से जमीन खरीदने की चर्चा की थी। तीनों ने उसे परसवाड़ा में जमीन दिखाई। इस जमीन का सौदा तीन लाख रुपये में हुआ था। सौदे की पूरी रकम के अलावा तीनो ने 10 हजार रुपये अतिरिक्त लिए थे। लेकिन जमीन उसके नाम नहीं की। तीनों ने जल्द ही नामांतरण करा जमीन उसके नाम करने की बात कही, लेकिन वे उसे टालते रहे। वर्ष 2023 में जब राकेश शहर आया और अपनी जमीन देखने गया, तो वहां किसी और का मकान बन गया है। उसने तीनों से जब इस सम्बंध में बातचीत की, तो तीनों ने उसे दूसरी जगह जमीन देने की बात कही।

पुलिस ने आरोपियों को पकड़ जब पूछताछ की तो आरोपितों ने बताया की इसी तरह गढ़ा पुरवा निवासी रविशंकर नामदेव, पन्ना निवासी प्रदीप पटेल, केन्ट निवासी राधा कुशवाहा, शंकरशाह वार्ड निवासी अजय कुमार काछी,भैरोनगर मेडिकल निवासी कैलाश प्रसाद दाहिया,  गोराबाजार निवासी ओमप्रकाश पटेल और भानुप्रताप पटेल से भी रुपये ऐंठे और जमीन नहीं दी। पुलिस ने मामले में उक्त सभी आरोपितों के बयान और उनसे दस्तावेज लिए, जिसके बाद तीनों पर मामला दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *