जबलपुर ब्रेकिंग – जबलपुर एवं बालाघाट जोन के अधिकारियों की बैठक, एडीजीपी चंचल शेखर ने की कानून व्यवस्था की समीक्षा
पलपल इंडिया प्रतिनिधि, जबलपुर। आज जबलपुर के पुलिस कन्ट्रोल रूम में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय भोपाल चंचल शेखर द्वारा बैठक ली गई। इस बैठक में उन्होंने जबलपुर जोन एवं बालाघाट जोन की कानून व्यवस्था की समीक्षा की।
बैठक मे जबलपुर समेत 9 जिलों के एसपी ,दोनो जोन के पुलिस महानिरीक्षक और दोनो जोन के उप पुलिस महानिरीक्षक समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। एडीजीपी चंचल शेखर ने जबलपुर जोन एवं बालाघाट जोन के सभी 9 जिलो में दर्ज हत्या, हत्या का प्रयास, बलात्कार के ऐसे प्रकरण जिनमे अभी तक आरोपियों की गिरफतारी नहीं हुई है। उनकी समीक्षा की गई, फरार आरोपियों की ईनाम उद्घोषणा करने, संपत्ति कुर्की की कार्यवाही कराने, आरोपी शीघ्र गिरफतार करने तथा संपत्ति संबंधी अपराध नकबजनी, चोरी, लूट के प्रकरणों मे पुलिस टीम लगाकर आरोपियों की पाटासाजी कर संपत्ति बरामद करने के निर्देश दिए।
HIGHLIGHTS