पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर कलेक्टर के आदेशों को भी निजी स्कूल ठेंगा दिखा रहे हैं। आदेश के बावजूद पोली पाठक के सेंट अलॉसियस स्कूल ने फीस कम नहीं की और ना ही पहले वसूली गई। फीस वापस की इसके विरोध में अभिभावकों ने आज स्कूल के सामने प्रदर्शन और नारेबाजी की खबर पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने अभिभावकों को समझाइश दी लेकिन अभिभावक इस बात पर अड़े रहे की कलेक्टर द्वारा निर्धारित की गई फीस ही ली जाए और बाकी की फीस वापस की जाए। अभिभावकों का कहना है कि स्कूल प्रबंधन प्रशासन द्वारा तय की गई फीस पोर्टल में दर्ज करे और वही फीस ली जाए और पुरानी बढ़ी हुई फीस उन्हें वापस की जाए।
इधर स्कूल प्रबंधन का कहना है कि जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से उन्हें फीस के निर्धारण का आदेश दिया गया है, लेकिन उसमें यह भी उल्लेख है की स्कूल प्रबंधन चाहे तो 15 दिन के अंदर कोर्ट में जा सकता है इसलिए अब वे अदालत में आदेश को चुनौती देंगे।