जबलपुर की जीत के साथ हुआ एमपीएल का समापन

By: PalPal India News
June 24, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। ग्वालियर मध्यप्रदेश के युवा क्रिकेटरों को उत्साहित करने के मकसद से आयोजित अबतक के सबसे शानदार क्रिकेट टूर्नामेंट एमपीएल का समापन कल रात ग्वालियर में हो गया फाइनल मुकाबला जबलपुर लायनस व ग्वालियर चीता के बीच हुआ जिसमें पहले बैटिंग करने वाली टीम जबलपुर ने 33 रन से जीत हासिल की। ग्वालियर के नए अंतरराष्ट्रीय माधव राव सिंधिया स्टेडियम में एमपीएल के मैच देखना ग्वालियर , भिंड , मोरेना के लोगों के लिए एक अलग अनुभव रहा । एमपीएल अंतरराष्ट्रीय मापदंडो के अनुसार पूर्ण आईपीएल क्वालिटी अनुभव वाला आयोजन था । पिछले 14 वर्षों से ग्वालियर में अंतरराष्ट्रीय मैच का सूखा लोगों व क्रिकेट के प्रति दीवानगी और अच्छे मैच देखने की इच्छा लोगों में और बढ़ गया था । यही कारण था की 9 दिन तक चले इस लीग में रोज़ लोगों से पूरा स्टेडियम भरा रहा।


कल फ़ाइनल मैच देखने ग्वालियर से निकल बॉलीवुड में अपना नाम रौशन करने वाले शरद केलकर पहुँचे व मोरेना से निकल आईपीएस बनने वाले मनोज शर्मा भी अपनी धर्मपत्नी के साथ आए , सभी ने महानआर्यमन के साथ बैठकर मैच को देखा व ग्वालियर में इस स्तर का आयोजन करने के लिए एमपीएल के चेयरमैन महान आर्यमन को बधाई भी दी।
एमपीएल के अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया ने पहला सिंधिया कप विजेता टीम को दिया । इसके बाद उन्होंने पूरे मध्यप्रदेश की जनता के लिए एक विडीओ संदेश जारी किया जिसमें एमपीएल को इतना प्यार और समर्थन देने के लिए धन्यवाद भी कहा व वायदा किया की अगली बार एमपीएल का कार्यक्रम और बड़ा होगा व टीमें भी बढ़ेंगी ।

HIGHLIGHTS

  • जबलपुर की जीत के साथ हुआ एमपीएल का समापन
  • बोले आर्यमन अगली बार और बड़ा होगा कार्यक्रम
  • फ़िल्म 12th फेल के असली हीरो आईपीएस मनोज शर्मा व उनकी पत्नी रहे मोजूद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *