जबलपुर के कछपुरा की महारानी काली माता की मूर्ति खंडित होने के बाद, महाकाली का नहीं निकला विसर्जन जुलूस

By: PalPal India News
October 16, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर के कछपुरा की महारानी काली माता का एक वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। वीडियो में माता की मूर्ति गिरते हुए नजर आ रही है। दरअसल, बीते चार दिन पहले कछपुरा वाली काली माता की मूर्ति खंडित हो गई है। घटना के बाद आयोजकों ने पंडाल को पर्दा लगाकर बंद कर दिया था। घटना के चार दिन बाद मां काली का चार सेकेंड का एक वीडियो सामने आया है, वीडियो में माता की मूर्ति गिरते हुए नजर आ रही है। इसके बाद हिन्दू संगठनों ने इसका विरोध किया और समिति के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की आज जब समिति के लोग विसर्जन जुलूस निकालने की तैयारी कर रहे थे। तब हिन्दू वादी संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और खंडित प्रतिमा का जुलूस निकालने का विरोध करने लगे खबर पाकर मौके पर पुलिस ओर प्रशासन के लोग भी पहुंच गए।

जिसके बाद काफी देर तक वहां गहमागहमी का माहौल बना रहा आखिरकार ये फैसला लिया गया कि विसर्जन जुलूस नहीं निकाला जाएगा। इसके बाद पुलिस तथा प्रशासन के अधिकारियों की देखरेख में प्रतिमा को गौरी घाट के भटौली कुंड के लिए रवाना किया गया। समिति के लोगों को इससे दूर रखा गया गौरतलब है कि हर साल कछपुरा की महाकाली प्रतिमा का भव्य विसर्जन जुलूस निकाला जाता था लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो सका।

HIGHLIGHTS

  • कछपुरा की महाकाली का नहीं निकला विसर्जन जुलूस।
  • पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की देखरेख में किया गया विसर्जन।
  • कड़ी सुरक्षा के बीच भटौली कुंड ले जाई गई प्रतिमा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *