पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। गंगानगर क्षेत्र में एक व्यक्ति के घर पर तीन हथियारबंद बदमाशों ने हमला कर दहशत फैला दी। घटना 5 जनवरी की रात की है, जब तीन बदमाश बाइक से रूद्राक्ष पार्क के सामने स्थित संजय रैकवार के घर पहुंचे। बदमाश तलवारों से लैस थे और उन्होंने घर के गेट पर कई बार तलवार से वार किए।
इसके अलावा, उन्होंने संजय रैकवार की कार को भी नुकसान पहुँचाया। इस दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और घटनास्थल से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली गई है। पीड़ित संजय रैकवार ने बदमाशों की पहचान करने से इनकार कर दिया पुलिस ने आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज को वायरल किया है और आसपास के कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस संजय के पुराने विवादों की जांच भी कर रही है, क्योंकि यह हमला किसी पुरानी रंजिश का नतीजा हो सकता है।
HIGHLIGHTS