पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर के महापौर का एक वीडियो सामने आया है, जहां वो नर्मदा नदी के गौरीघाट तट पर मिलने वाले गंदे नाले के वाटर प्लांट का पानी पी रहे है। महापौर ने प्लांट का पानी पीने के बाद दावा किया है कि नर्मदा नदी में मिलने वाले गंदे नाले का पानी इतना साफ हो गया है कि उसे अब पिया जा सकता है। जिस दौरान महापौर जगत बहादुर अन्नू ने यह पानी पिया था, उस समय नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी मौजूद रहें जो कि मेयर को गटागट पानी पीते देख दंग रह गए।
जबलपुर नगर निगम ने नर्मदा नदी में गंदे नाले का पानी रोकने के लिए अलग-अलग स्थानों में 6 एसटीपी प्लांट लगाए है। दावा किया जा रहा है कि छह प्लांट करीब 42 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हो गए है और वर्तमान में संचालित भी हो रहे है। सोमवार को नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पहुंचे उन्होंने प्लांट का उद्घाटन किया। इस दौरान महापौर, विधायक और नगर निगम कमिश्नर सहित कई अधिकारी और नेता भी मौजूद रहे। कैलाश विजयवर्गीय ने भी माना कि नर्मदा में मिलने वाले गंदे नाले का पानी रोक दिया गया है, अब साफ पानी ही प्लांट के के जरिए नदी में जाएगा। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि पूरे प्रदेश में कोशिश की जा रही है कि गंदे नाले का पानी नदियों में ना मिले।
HIGHLIGHTS