palpalnewsindia/jabalpur
जबलपुर विधानसभा का चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के निर्वाचन व्यय लेखे परीक्षण हेतु निर्धारित की गई तिथियों के अनुसार प्रथम चरण के परीक्षण हेतु आज रविवार को जिले की शेष चार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों जबलपुर पूर्व, जबलपुर केंट, जबलपुर पश्चिम एवं सिहोरा के 37 में से 30 उम्मीदवारों ने अपने चुनाव अभियान पर अब तक खर्च हुई राशि का ब्यौरा सहायक व्यय प्रेक्षकों को प्रस्तुत किया है। इन चारों विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए प्रथम चरण के निर्वाचन व्यय लेखे के परीक्षण हेतु रविवार 5 नवम्बर की तारीख तय की गई थी।
जिला निर्वाचन कार्यालय के एक्सपेंडिचर मॉनीटरिंग सेल से प्राप्त जानकारी के अनुसार
अंचल सोनकर ने 2 लाख 26 हजार 976 रूपये, तो लखन घनघोरिया ने 2 लाख 30 हजार 642 रूपये 80 पैसे
विधानसभा क्षेत्र जबलपुर पूर्व से चुनाव लड़ रहे सभी छह उम्मीदवारों द्वारा चुनाव प्रचार पर अभी तक के खर्च का ब्यौरा प्रथम चरण में परीक्षण हेतु प्रस्तुत कर दिया गया है। इनमें श्री अंचल सोनकर ने 2 लाख 26 हजार 976 रूपये, श्री लखन घनघोरिया ने 2 लाख 30 हजार 642 रूपये 80 पैसे, श्री बालकिशन चौधरी ने 8 हजार 055 रूपये, श्री अरविंद कुमार बिरहा ने 5 हजार रूपये, श्री गजेन्द्र सोनकर ‘‘गज्जू’’ ने 51 हजार 277 रूपये तथा श्री विष्णु मलिक ने 5 हजार रूपये के चुनाव खर्च का ब्यौरा प्रस्तुत किया है।
अभिषेक चिंटू चौकसे द्वारा 85 हजार 599 रूपये तो अशोक ईश्वरदास रोहाणी द्वारा 3 लाख 82 हजार 351 रूपये
विधानसभा क्षेत्र जबलपुर केंट से चुनाव लड़ रहे पन्द्रह उम्मीदवारों में से 12 ने प्रथम चरण में निर्वाचन व्यय लेखा परीक्षण हेतु प्रस्तुत किया है। इनमें श्री अभिषेक चिंटू चौकसे द्वारा 85 हजार 599 रूपये, श्री अशोक ईश्वरदास रोहाणी द्वारा 3 लाख 82 हजार 351 रूपये, श्री राजेश कुमार वर्मा द्वारा 68 हजार 364 रूपये, इंजीनियर राजेश कुमार सिंह द्वारा 24 हजार 500 रूपये, एडवोकेट अनिल रैदास द्वारा 5 हजार रूपये, श्री देवेन्द्र कुमार यादव द्वारा 10 हजार रूपये, श्री धर्मेन्द्र कुमार तिवारी (अधिवक्ता) द्वारा 19 हजार 500 रूपये, इंजीनियर राजीव कुमार गुप्ता द्वारा 10 हजार रूपये, श्री अजय कुमार मिश्रा द्वारा 10 हजार रूपये, श्री उमेश सिंह द्वारा 13 हजार 250 रूपये, श्री नितेश कुमार पांडे द्वारा 10 हजार रूपये एवं श्री राजकुमार द्वारा 5 हजार रूपये अब तक अपने चुनाव अभियान पर खर्च होना बताया गया है। केंट विधानसभा क्षेत्र के तीन उम्मीदवार प्रथम चरण में निर्वाचन व्यय लेखा परीक्षण हेतु उपस्थित नहीं हुये। इनमें श्री अरूण गायकवाड, श्री रामदयाल मानव उर्फ (गौंड कुम्हार मानव) एवं शशि स्टैला शामिल है
तरूण भनोत ने 1 लाख 78 हजार 201 रूपये, तो राकेश सिंह ने 7 लाख 3 हजार 836 रूपये अभी तक खर्च किया है
विधानसभा क्षेत्र जबलपुर पश्चिम से चुनाव लड़ रहे दस में से सात उम्मीदवारों ने निर्वाचन व्यय लेखा का परीक्षण संबंधित सहायक व्यय प्रेक्षक से कराया है। इनमें श्री तरूण भनोत ने 1 लाख 78 हजार 201 रूपये, श्री राकेश सिंह ने 7 लाख 3 हजार 836 रूपये, श्री पीयुष वर्मा ने 10 हजार 940 रूपये, श्री ब्रम्हानंद बैरागी ने 10 हजार 500 रूपये, श्री रमेश धार्वे ने 10 हजार 500 रूपये, श्री राम प्रसाद कुशवाहा ने 10 हजार 650 रूपये एवं श्री विष्णु कुमार जारोलिया ने 10 हजार 450 रूपये की राशि अभी तक अपने चुनाव अभियान पर खर्च होने की जानकारी दी है। जबलपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के तीन उम्मीदवार एड. दिनेश कुमार कुशवाहा, गीता पाठक एवं श्री सचिन गुप्ता निर्वाचन व्यय लेखा के प्रथम परीक्षण हेतु उपस्थित नहीं हुये।
एकता ठाकुर ने 7 लाख 66 हजार 944 रूपये तो संतोष वरकड़े ने 6 लाख 200 रूपये
इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र सिहोरा से चुनाव लड़ रहे छह उम्मीदवारों में से पांच ने अभी तक के अपने चुनाव खर्च का ब्यौरा सहायक व्यय प्रेक्षक को प्रस्तुत किया है। इनमें एकता ठाकुर ने 7 लाख 66 हजार 944 रूपये, इंजीनियर सुभाष सिंह मरकाम ने 5 लाख 7 हजार 770 रूपये, श्री संतोष वरकड़े ने 6 लाख 200 रूपये, श्री शिव प्रसाद धुर्वे ने 1 लाख 34 हजार 775 रूपये एवं श्री मोहन सौंधिया ने 5 हजार रूपये अभी तक खर्च हुई राशि का ब्यौरा दिया है। इस विधानसभा क्षेत्र के एक उम्मीदवार डॉ. संजीव वरकड़े प्रथम चरण में निर्वाचन व्यय लेखा का परीक्षण कराने उपस्थित नहीं हुये।
जिला निर्वाचन कार्यालय के एक्सपेंडिचर मॉनीटरिंग सेल द्वारा प्रथम चरण के निर्वाचन व्यय लेखा परीक्षण हेतु प्रस्तुत नहीं करने वाले सभी सात उम्मीदवारों को नोटिस जारी किया जा रहा है। इसी के साथ शेडो रजिस्टर से उम्मीदवार द्वारा उपने निर्वाचन व्यय लेखे में चुनाव अभियान पर अभी तक खर्च होना बताई गई राशि का मिलान नहीं होने पर जबलपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के चार उम्मीदवारों श्री अंचल सोनकर, श्री लखन घनघोरिया, श्री बालकिशन चौधरी एवं श्री गजेन्द्र सोनकर ‘‘गज्जू’’, जबलपुर केंट विधानसभा क्षेत्र के दो उम्मीदवार अभिषेक चिंटू चौकसे एवं इंजीनियर राजेश कुमार सिंह, विधानसभा क्षेत्र जबलपुर पश्चिम के श्री तरूण भनोत एवं श्री राकेश सिंह तथा सिहोरा विधानसभा क्षेत्र की उम्मीदवार एकता ठाकुर को भी नोटिस जारी किया जा रहा है।