पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर वासियों के लिए एक बहुत अच्छी खबर। मप्र की सबसे साफ हवा का शहर बना हमारा जबलपुर। देशभर में जबलपुर का शाफ वायु के शहरों में दूसरा स्थान लगा है।,वही पहला स्थान सूरत का है। सात सितंबर को जयपुर में समारोह आयोजित किया जा रहा है जिसमें महापौर और निगमायुक्त को यह सम्मान दिया जाएगा। साथ ही साथ शहर को एक करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि भी प्राप्त होगी। जबलपुर ने देश भर में दूसरे सबसे स्वच्छ वायु वाले शहर होने का गौरव प्राप्त किया है। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा आयोजित ‘स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2024’ में जबलपुर ने देशभर के 131 शहरों को पीछे छोड़ दूसरा स्थान अपने नाम दर्ज कराया है।
जबलपुर को मिली इस उपलब्धि से महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, निगमायुक्त प्रीति यादव सहित उत्साहित हैं। निगमायुक्त ने बताया कि जबलपुर ने देश में दूसरा स्थान और मध्यप्रदेश के सभी शहरों में प्रथम स्थान हासिल किया है। सर्वाधिक वायु गुणवत्ता में 27 प्रतिशत से अधिक का सुधार आने पर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा एयर क्लीन प्रोग्राम में 100 प्रतिशत अंक दिए गए हैं।