पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। थैलेसीमिया जन जागरण समिति थैलेसीमिया एवं सिकल सेल से पीड़ित बच्चों के लिए एक डे केयर सेंटर शुरू करने जा रही है। समिति के लोगों ने पत्रकार वार्ता में बताया कि यह प्रदेश का पहला डे केयर सेंटर होगा जिसमें थैलेसीमिया और सिकल सेल से पीड़ित बच्चों के लिए ब्लड और दवाइयां पूरी तरह से निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। जिससे ना तो बच्चों को परेशान होना पड़ेगा और ना ही उनके माता-पिता परेशान होंगे समिति के लोगों का कहना है कि इसके लिए विशेषज्ञ डॉक्टर की जरूरत पड़ती है और उनका इंतजाम भी उन्होंने कर लिया है।
HIGHLIGHTS