जबलपुर समाचार – जबलपुर में छह सीटर एयरक्राफ्ट वायु सेवा का भव्य शुभारंभ
पलपल इंडिया प्रतिनिधि, जबलपुर। जबलपुर पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा की पहली फ्लाइट का गुरुवार को सुबह डुमना विमानतल पहुंचने पर वाटर कैनन से शानदार स्वागत किया गया। यह विमान भोपाल से आया था जिसे मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने हरी झंडी दिखाई थी। मौका था पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा का औपचारिक शुभारंभ का कार्यक्रम के समापन पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह एवं सभी अतिथियों ने फ्लाइट को डुमना एयरपोर्ट से हरी झंडी दिखाकर रीवा रवाना किया। जबलपुर से अशोक पंवार एवं भोपाल से सवार तीन यात्री रीवा रवाना हुए।
पर्यटन विभाग के सहयोग से प्रदेश के विभिन्न शहरों को जोड़ने के उद्देश्य से वायु सेवा का शुभारंभ हो गया। विमान सुबह भोपाल से उड़कर डुमना एयरपोर्ट पहुंचा, फिर रीवा होते हुए सिंगरौली गया। पर्यटन विभाग ने एक निजी विमान कंपनी जेट सर्व एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से पीएम श्री वायु सेवा की शुरुआत की है। 6 सीटर एयरक्राफ्ट में एक माह तक टिकट बुकिंग पर 50 फ़ीसदी की छूट दी जा रही है।
HIGHLIGHTS