जबलपुर में राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह संग्रहालय का पीएम मोदी ने किया वर्चुअल लोकार्पण

By: PalPal India News
November 15, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनधि। जबलपुर में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह स्वंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसका लोकार्पण किया। अद्वितीय वीरता और अदम्य साहस के प्रतीक राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह के सम्मान में मध्य प्रदेश सरकार और जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के महयोग से वर्ष 2021 में जबलपुर में संग्रहालय का निर्माण किया गया। इस संग्रहालय की एक एकड़ भूमि पर राशि रु. 14.26 करोड़ की लागत से भारतीय सांस्कृतिक निधि नई दिल्ली के द्वारा भवन के जीर्णोद्वार एवं क्यूरेशन का कार्य किया गया।

पुनर्निमित करने का लक्ष्‍य है राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान का प्रतीक यह स्थल आने वाली पीढियों के लिए प्रेरणा और गर्व का एक स्थायी स्रोत बना रहे। परिसर का जेल भवन जहां राजा एवं कुंवर को कैद करके रखा गया था, में उनकी प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जनजातीय समुदाय के लोग इस स्थल को पवित्र मानते हैं और यहां श्रृद्धांजलि अर्पित करने आते हैं।

जबलपुर में राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह का मध्य प्रदेश के जबलपुर में यह संग्रहालय परिसर ऐतिहासिक महत्व रखता है, क्योंकि यहीं पर राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह को उनके बलिदान से चार दिन पहले कैद करके रखा गया था। इस ऐतिहासिक महत्व की इमारत को

HIGHLIGHTS

  • जबलपुर में राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह संग्रहालय का वर्चुअल लोकार्पण
  • पीएम मोदी ने किया वर्चुअल लोकार्पण
  • जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *