पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। संस्कारधानी जबलपुर में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा का अनावरण हुआ रामपुर स्थित मशाल परिसर में प्रतिमा का अनावरण मेजर ध्यानचंद के पुत्र ओलंपियन अशोक कुमार ने किया यह मध्यप्रदेश में स्थापित होने वाली मेजर ध्यानचंद की पहली प्रतिमा है। जबलपुर में मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा स्थापित होना इसलिए भी ख़ास है क्योंकि जबलपुर से उनका पुराना नाता है। 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद का 119 वां जन्मदिन है और उनके जन्मदिवस को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप मनाया जाता है। प्रतिमा को शासकीय ललित कला निकेतन महाविद्यालय के निदेशक डॉ. मनीष कोष्टा ने बनाया है।
मध्यप्रदेश के जबलपुर से हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का गहरा नाता है। उनका बचपन जबलपुर में ही बीता था। उनके पिता का नाम रामेश्वर सिंह था जो ब्राह्मण रेजीमेंट में सूबेदार थे। यह रेजीमेंट उस समय उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में तैनात थी। कुछ समय बाद इस रेजिमेंट का ट्रांसफर जबलपुर में हो गया। इसके कारण रामेश्वर सिंह जबलपुर आ गए और उनके साथ जबलपुर आए 4 साल के ध्यानचंद।
HIGHLIGHTS