जबलपुर में 2 स्कूली छात्रों के बीच हुआ विवाद, एक ने दूसरे की चाकू मारकर की हत्या

By: PalPal India News
October 4, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर में 2 स्कूली छात्रों का इस कदर विवाद हुआ कि एक ने दूसरे की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना शहपुरा थाना के ग्राम नटवारा की है, जहां 2 दिन पहले दो छात्रों का आपस में विवाद हुआ था, इसके बाद आरोपी ने मृतक को मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। मृतक छात्र ने इस धमकी को मामूली रूप से लिया और इसके बाद फिर जब गुरुवार की शाम को स्कूल छूटा तो इस दौरान 15 वर्षीय आरोपी छात्र ने 16 वर्षीय छात्र रोहित प्रजापति को स्कूल के सामने चाकू मारकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत ही घायल छात्र के परिजन को सूचना देते हुए उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर आए जहां आज छात्र रोहित की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक के मृतक छात्र रोहित प्रजापति नौवीं कक्षा में पढ़ता था, आरोपी भी उसी स्कूल का आठवीं कक्षा में पढ़ने वाला छात्रा है। दो दिन पहले इनका विवाद भी हुआ था। दोनों ही छात्र आपस में स्कूल भिड़ गए थे, इसके बाद नाबालिग आरोपी छात्र ने रोहित को जान से मारने की धमकी भी दी थी। गुरुवार की दोपहर को आरोपी नाबालिग छात्र चाकू लेकर आया था। शाम को जैसे ही स्कूल की छुट्टी हुई, तो दोनों ही छात्र बाहर निकले, इसके बाद 15 साल के छात्र ने राहुल पर चाकू से हमला कर दिया। शहपुरा पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी मिलती ही स्टाफ मौके पर पहुंचा और तुरंत ही घायल हो इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोपी नाबालिग़ छात्र को गिरफ्तार कर लिया गया है और विवाद की असल वजह की जांच की जा रही है।

HIGHLIGHTS

  • 9वीं में पढ़ने वाले स्कूली छात्र की हत्या
  • 8वीं क्लास में पढ़ने वाले स्टूडेंट ने मारा चाकू
  • आरोपी गिरफ्तार,शहपुरा के नटवारा में वारदात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *