जबलपुर रेलवे स्टेशन – नए वर्ष पर यात्रियों की भीड़भाड़ के मद्देनजर उठाया कदम

By: PalPal India News
December 31, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। नए वर्ष पर ट्रेनों में भीड़भाड़ को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा के लिए जीआरपी चेकिंग अभियान चला रही है.

GRP और RPF के टीम सख्ती से जबलपुर प्लेटफार्म के साथ-साथ हर आने जाने वाली ट्रेनों पर कड़ी निगरानी रख रही है ताकि किसी तरह की कोई अप्रिय स्थिति ना बने जीआरपी अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए ट्रेनों में सघन चेकिंग का अभियान चलाया जा रहा है. जीआरपी अधिकारीयों ने ये भी बताया की हर साल नव वर्ष के आने से लोगो की बहुत भीड़ हो जाती है जिसकी वजह से यात्रियों को और स्टेशन प्रबंधन GRP और RPF को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है.

HIGHLIGHTS

  • ट्रेनों और प्लेटफार्म पर चलाए जा रहा चेकिंग अभियान
  • नए वर्ष पर यात्रियों की भीड़भाड़ के मद्देनजर उठाया कदम
  • संदिग्ध लोगों पर रखी जा रही नजर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *