जबलपुर समाचार – मादक पदार्थ गांजा की तस्करी में लिप्त 3 आरोपी गिरफ्तार।

By: PalPal India News
June 7, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि जबलपुर। क्राईम ब्रांच एवं थाना गढा की टीम द्वारा 3 आरोपियों को 9 किलो गांजा के साथ रंगे हाथ पकडा गया है। पुलिस ने मेडिकल कॉलेज मर्चुरी गेट के सामने क्राईम ब्रांच एवं गढा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मोटर सायकल में 2 व्यक्ति धनवंतरीनगर नगर चौक से पिसनहारी की मढ़िया की तरफ आ रहे थे जिन्हें रोककर पूछताछ की उसी समय तीन व्यक्ति पिट्ठू बैग टांगे हुये उसी तरफ से पैदल आ रहे थे जिन्हें रोककर इतनी रात में आने का कारण पूछा एवं बैग मे क्या है पूछने पर घबराने लगे और तीनों घबराते हुये भागने का प्रयास किये जिन्हे घेराबंदी कर पकड़ा नाम पता पूछने पर तीनों ने अपने नाम क्रमशः कैलाश चौधरी जय यादव और अनिल पटैल बताये, बैगों की तलाशी लेने पर अवेध मादक पदार्थ गांजा रखा मिला बैगों में कुल 9 किलो गांजा कीमती लगभग 1 लाख 80 हजार रूपये होना पाया गया गया गांजा कहॉ से और कैसे प्राप्त किया के सम्बंध में पूछताछ जारी है।

HIGHLIGHTS

  • मादक पदार्थ गांजा की तस्करी में लिप्त 3 आरोपी गिरफ्तार।
  • 9 किलो गांजा कीमती 1 लाख 80 हजार रूपये का जब्त।
  • क्राइम ब्रांच और गढ़ा थाना पुलिस की कार्रवाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *