पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर राधा स्वामी सत्संग न्यास ने जबलपुर से अमृतसर तक सीधी ट्रेन चलाने की मांग की है। इसे लेकर संगठन के लोगों ने केंट के विधायक अशोक रोहाणी के नेतृत्व में जबलपुर के सांसद आशीष दुबे को ज्ञापन सोपा और उनके सामने अपनी मांग रखी। राधा स्वामी सत्संग न्यास के लोगों का कहना है कि जबलपुर से अमृतसर ट्रेन न केवल धार्मिक दृष्टि से बल्कि व्यापारिक दृष्टि से भी जबलपुर के लिए काफी महत्वपूर्ण है। संगठन की इस मांग पर संसद आशीष दुबे ने विश्वास दिलाया है, कि वे संसद के सत्र में रेल मंत्री के समक्ष यह मांग रखेंगे और जबलपुर से अमृतसर तक सीधी ट्रेन चलाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक देंगे।